लाइव न्यूज़ :

Petrol and Diesel Price: पेट्रोल-डीजल कीमतों लगातार आ रहा है उछाल, जानिए 22 जून को आपके शहर में क्या है रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 22, 2020 07:38 IST

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।      

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल 79.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।दिल्ली में डीजल 78.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 16वें दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इस दौरान डीजल और पेट्रोल में कुल मिला कर प्रति लीटर क्रमश: 8.61 रुपये और 8.20 रुपये की वृद्धि हुई है। इन ईंधनों के दाम पूरे देश में बढ़ाए गए हैं। सोमवार (22 जून) को दिल्ली में पेट्रोल 79.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 86.04 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 80.95 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 82.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

वहीं डीजल की बात करे तो दिल्ली में डीजल 78.85 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 76.69 रुपये और कोलकाता में 73.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में डीजल 75.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (22 जून, 2020)

आगरा- 79.90 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 76.75 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 80.17 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 87.11 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 81.81 रुपये/लीटरभोपाल- 86.84 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 79.79 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 76.26 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (22 जून, 2020)

आगरा- 70.52 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 75.66 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 70.82 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 77.77 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 74.43 रुपये/लीटरभोपाल- 77.79 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 76.47 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 69.96 रुपये/लीटर

जानिए कितना है उत्पाद शुल्क और वैट

हालांकि, स्थानीय बिक्रीकर या मूल्यवर्धित कर (वैट) की वजह से विभिन्न राज्यों में यह बढ़ोतरी अलग-अलग होती है। ईंधन के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा लगभग दो-तिहाई बैठता है। पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है। 

पेट्रोल कीमतें भी दो साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई हैं

पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने सात जून से ईंधन कीमतों में रोजाना लागत के हिसाब से संशोधन फिर शुरू किया था। तब से यह ईंधन कीमतों में लगातार 15वीं बढ़ोतरी है। इससे पिछले 82 दिन पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने कीमतों में संशोधन रोका हुआ था। अब डीजल के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं पेट्रोल कीमतें भी दो साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई हैं। इससे पहले 16 अक्ट्रबर, 2018 को दिल्ली में डीजल का दाम 75.69 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। अब डीजल कीमतों ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत चार अक्टूबर, 2018 को 84 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची थीं।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत