लाइव न्यूज़ :

Petrol and Diesel Price: पेट्रोल-डीजल लगातार हो रहा है महंगा, जानिए 21 जून को आपके शहर में क्या है रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 21, 2020 06:36 IST

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।   

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल 78.88 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।दिल्ली में डीजल 77.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्लीः सरकारी पेट्रोलियम वितरक कंपनियों ने लगातार 14वें दिन डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए।  इन ईंधनों के दाम पूरे देश में बढ़ाए गए हैं। रविवार (21 जून) को दिल्ली में पेट्रोल 78.88 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 85.70 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 80.62 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 82.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

वहीं डीजल की बात करे तो दिल्ली में डीजल 77.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 76.11 रुपये और कोलकाता में 73.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में डीजल 75.29 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

इस दौरान डीजल और पेट्रोल में कुल मिला कर प्रति लीटर क्रमश: 8.28 रुपये और 7.62 रुपये की वृद्धि हुई है। इन ईंधनों के दाम पूरे देश में बढ़ाए गए हैं। पेट्रोलियम पर राज्य स्तरीय करों (वैट) की दरों में विभिन्नताओं के चलते इनके भावों में बढ़ोतरी कुछ अलग अलग हो सकती है। गत सात जून से पहले 82 दिन तक कंपनियों ने इनके मूल्यों में कोई संशोधन नहीं किया था। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (21 जून, 2020)

आगरा- 79.63 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 76.42 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 79.90 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 86.78 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 81.44 रुपये/लीटरभोपाल- 86.48 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 79.44 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 75.93 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (21 जून, 2020)

आगरा- 70.06 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 75.08 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 70.36 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 77.20 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 73.86 रुपये/लीटरभोपाल- 77.22 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 75.88 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 69.43 रुपये/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाया था 13 रुपये उत्पाद शुल्क

दिल्ली में इन चौदह दिनों की मूल्य वृद्धि से पहले डीजल की सबसे ऊंची दर 16 अक्टूबर 2018 को थी। उस समय इसका भाव प्रति लीटर 75.69 रुपये था। इसी तरह चार अक्टूबर 2018 को यहां पेट्रोल 84 रुपये पर था जो इसकी अब तक की उच्चतम दर है। गौरतलब है कि 14 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क प्रति लीटर तीन-तीन रुपये बढ़ाए थे। इसके बाद फिर पांच मई को पेट्रोल पर शुल्क 10 रुपये तथा डीजल पर 13 रुपये और बढ़ा दिया गया था। 

तेल कंपनियां सात जून से बढ़ा रही हैं ईंधन के दाम

तेल कंपनियों ने मई 2017 से पेट्रोल, डीजल के दाम दैनिक आधार पर अंतरराष्ट्रीय मूल्य के अनुरूप संशोधन की शुरुआत की थी। कंपनियों ने सात जून के बाद से पेट्रोल, डीजल के दाम में दैनिक संशोधन का काम फिर शुरू किया है। इससे पहले मार्च 2020 के बीच में इसे रोक दिया गया था। करीब 82 दिन तक दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। मध्य मार्च में जब कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन लगाने की तैयारियां चल रही थी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिर रहे थे तब सरकार ने ईंधन पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगा दिया और राजस्व बढ़ाने के उपाय किये। हालांकि, उत्पाद शुल्क वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर नहीं पड़ा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट के साथ इसे समायोजित कर दिया गया। 

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत