लाइव न्यूज़ :

Petrol and Diesel Price: लगातार बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 17 जून को अपने शहर का रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 17, 2020 06:29 IST

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल 76.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में डीजल 75.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और दूसरे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में हो रही वृद्धि का असर अब घरेलू बाजार में साफ दिखने लगा है। पिछले दस दिन से तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा रही हैं। तेल कंपनियां पेट्रोल, डीजल के दाम में उनकी लागत के मुताबिक समायोजन करते हुए वृद्धि कर रही हैं। इससे पहले लगातार 82 दिन तक इन दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। बुधवार (17 जून) को दिल्ली में पेट्रोल 76.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 83.62 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 78.55 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 80.37 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

वहीं डीजल की बात करे तो दिल्ली में डीजल 75.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 73.75 रुपये और कोलकाता में 70.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में डीजल 73.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

सात जून 2020 के बाद से लगातार 10 दिन से पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इन 10 दिन में पेट्रोल के दाम में कुल मिलाकर 5.47 रुपये और डीजल के दाम में 5.80 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। तेल कंपनियां ये दाम पूरे देश में एक समान बढ़ातीं हैं लेकिन राज्यों के स्तर पर इन पर लगने वाले स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर अलग अलग होने के कारण दाम में वृद्धि अलग अलग दिखती है। डीजल के दाम में मंगलवार को हुई 93 पैसे की प्रति लीटर की वृद्धि तेल कंपनियों द्वारा ईंधन के दाम में दैनिक संशोधन शुरू किये जाने के बाद से एक दिन में होने वाली सबसे बड़ी वृद्धि है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (17 जून, 2020)

आगरा- 77.98 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 74.34 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 78.25 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 84.70 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 79.22 रुपये/लीटरभोपाल- 84.26 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 77.26 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 73.86 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (17 जून, 2020)

आगरा- 68.16 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 72.68 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 68.45 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 74.83 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 71.49 रुपये/लीटरभोपाल- 74.85 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 73.44 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 67.21  रुपये/लीटर

सरकार ने बढ़ाया था उत्पाद शुल्क

तेल कंपनियों ने मई 2017 से पेट्रोल, डीजल के दाम दैनिक आधार पर अंतरराष्ट्रीय मूल्य के अनुरूप संशोधन की शुरुआत की थी। कंपनियों ने सात जून के बाद से पेट्रोल, डीजल के दाम में दैनिक संशोधन का काम फिर शुरू किया है। इससे पहले मार्च 2020 के बीच में इसे रोक दिया गया था। करीब 82 दिन तक दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। मध्य मार्च में जब कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन लगाने की तैयारियां चल रही थी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिर रहे थे तब सरकार ने ईंधन पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगा दिया और राजस्व बढ़ाने के उपाय किये। हालांकि, उत्पाद शुल्क वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर नहीं पड़ा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट के साथ इसे समायोजित कर दिया गया। 

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो