लाइव न्यूज़ :

Petrol and Diesel Price: पिछले नौ दिनों में पेट्रोल पांच और डीजल 4.87 रुपये प्रति लीटर महंगा, जानिए 16 जून को अपने शहर का रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 16, 2020 06:36 IST

Petrol and Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल 76.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में डीजल 74.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। तेल कंपनियां पेट्रोल, डीजल के दाम में उनकी लागत के मुताबिक समायोजन करते हुए वृद्धि कर रही हैं। इससे पहले लगातार 82 दिन तक इन दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। मंगलवार (16 जून) को दिल्ली में पेट्रोल 76.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 83.17 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 78.10 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 79.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें, तेल कंपनियों ने लागत के हिसाब से दोनों ईंधन के मूल्य समायोजित किए हैं। इससे पहले 82 दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किए गए थे।

वहीं डीजल की बात करे तो दिल्ली में डीजल 74.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 73.21 रुपये और कोलकाता में 70.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में डीजल 72.69 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि ईंधनों के दाम पूरे देश में एक साथ बढ़ाये गये हैं लेकिन राज्यों में इन पर लगने वाले बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर अलग होने से यह वृद्धि अलग अलग हो सकती है।  लगातार नौ दिन की वृद्धि के बाद पेट्रोल के दाम में पांच रुपये और डीजल के दाम में 4.87 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (16 जून, 2020)

आगरा- 77.62 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 71.88 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 77.89 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 84.24 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 78.73 रुपये/लीटरभोपाल- 83.77 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 76.79 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (16 जून, 2020)

आगरा- 67.72 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 70.12 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 68.02 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 74.29 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 70.95 रुपये/लीटरभोपाल- 74.31 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 72.88 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 66.70 रुपये/लीटर

सरकार ने बढ़ाया था उत्पाद शुल्क

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोरोना वायरस महामारी के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ उठाने और अतिरिक्त संसाधन जुटाने के इरादे से सरकार ने 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कीमतों की दैनिक समीक्षा रोक दी थी। उसके बाद सरकार ने फिर पांच मई को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिये। 

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत