Petrol Diesel Price Today: आज पेट्रोल, डीजल के दाम हुए कम, जानें आपके शहर में क्या है भाव
By स्वाति सिंह | Updated: September 15, 2020 06:17 IST2020-09-15T06:17:26+5:302020-09-15T06:17:26+5:30
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Petrol Diesel Price Today: आज पेट्रोल, डीजल के दाम हुए कम, जानें आपके शहर में क्या है भाव
तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल, दोनों की कीमतों में कमी की है। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल आज पेट्रोल घट कर 81.72 रुपये और डीजल 72.78 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 15 सितंबर 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई, जयपुर,लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
| दिल्ली | 81.72 | 72.78 |
| मुंबई | 88.38 | 79.29 |
| चेन्नै | 84.77 | 78.12 |
| कोलकाता | 83.23 | 76.28 |
| रांची | 81.24 | 76.97 |
| बेंगलरु | 84.38 | 77.06 |
| पटना | 84.20 | 78.05 |
| चंडीगढ़ | 78.62 | 72.44 |
| लखनऊ | 81.98 | 72.99 |
| नोएडा | 82.08 | 73.09 |
पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट
पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।