लाइव न्यूज़ :

Petrol and Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले एक सप्ताह में आया जबरदस्त उछाल, जानिए 14 जून को अपने शहर का रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 14, 2020 06:31 IST

petrol and diesel pric: सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल 75.16 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।दिल्ली में डीजल 73.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 82 दिनों के अंतराल के बाद कीमतों की दैनिक आधार पर फिर समीक्षा शुरू की है, जिसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।  रविवार (14 जून) को दिल्ली में पेट्रोल 75.16 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 82.10 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 77.05 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 78.99 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं डीजल की बात करे तो दिल्ली में डीजल 73.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 72.03 रुपये और कोलकाता में 69.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में डीजल 71.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (14 जून, 2020)

आगरा- 76.78 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 70.84 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 77.05 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 83.18 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.59 रुपये/लीटरभोपाल- 82.64 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 75.67 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (14 जून, 2020)

आगरा- 66.77 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 68.96 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 67.07 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 73.12 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 69.78 रुपये/लीटरभोपाल- 73.13 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 71.67 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 65.60 रुपये/लीटर

देशभर में कीमतें बढ़ाई गई हैं लेकिन प्रत्येक राज्य में वैट अथवा स्थानीय बिक्री कर के आधार पर इनके दामों में अंतर हो सकता है। तेल कंपनियों ने 82 दिनों तक कीमतों की समीक्षा को स्थगित रखने के बाद रविवार को लागत के अनुरूप फेरबदल की शुरुआत की थी। सात दिन में पेट्रोल के दामों में 3.9 रुपये प्रति लीटर और डीजल की दर में 4 रुपये प्रति लीटर की कुल वृद्धि हुई है। 

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?