लाइव न्यूज़ :

Petrol and Diesel Price: पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, लगातार सातवें दिन बढ़े दाम, जानिए अपने शहर का रेट

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2020 06:51 IST

Petrol and Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार सातवें दिन वृद्धि हुई है। पिछले रविवार से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। इससे पहले लॉकडाउन के बीच 82 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार वृद्धि जारी, लगातार सातवें दिन बढ़े दामदिल्ली में पेट्रोल 74.57 रुपये प्रति लीटर, 57 पैसे का है उछाल

कोरोना लॉकडाउन में अब रियायत के बाद पिछले करीब एक हफ्ते से पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में जहां पेट्रोल के दाम में 57 पैसे की वृद्धि हुई है, वहीं डीजल की कीमतों में भी 59 पैसे का उछाल है। ऐसे ही अन्य शहरों में भी पेट्रो-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।

देश के चार बड़े महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 81.53 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 78.47 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में इसकी कीमत 76.48 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 55 पैसे बढ़े हैं। ऐसे ही कोलकाता में 54 पैसे और चेन्नई में 51 पैसे की वृद्धि हुई है।

वहीं, डीजल की बात करें तो यहां भी यही हाल है। दिल्ली में आज डीजल 72.81 रुपये/लीटर है। इसी तरह मुंबई में डीजल आज 71.48 रुपये/लीटर है। यहां 56 पैसे की वृद्धि हुई है। कोलकाता में भी डीजल के रेट में उछाल है। यहां डीजल 68.70 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 71.14 रुपये/लीटर है। कोलकाता में 53 पैसे और चेन्नई में 50 पैसों की डीजल की कीमत में वृद्धि है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (13 जून, 2020)आगरा- 76.33 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 70.29 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 76.59 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 82.61 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 76.98 रुपये/लीटरभोपाल- 81.01 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 75.07 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (13 जून, 2020)आगरा- 66.33 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 68.41 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 66.63 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 72.57 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 69.22 रुपये/लीटरभोपाल- 71.56 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 71.10 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 65.08 रुपये/लीटर

इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में लगातार छठे दिन प्रति लीटर 57 पैसे और डीजल में प्रति लीटर 59 पैसे की वृद्धि हुई थी। सरकारी कंपनियों ने रविवार से ईंधन के दामों में रोजाना बदलाव की प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया था। इससे पहले कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते देश में ईंधन के दाम लगातार 82 दिन तक स्थिर बने रहे थे। देशभर में कीमतें बढ़ाई गई है और स्थानीय बिक्री कर या मूल्य संवर्धित कर के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?