लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर, जानिए 09 सितंबर को अपने शहर का रेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 9, 2020 07:01 IST

Petrol-Diesel Price: कमजोर मांग के कारण कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई है। जिससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नरमी देखी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले एक हफ्ते में पेट्रोलियम कंपनियों ने डीजल के रेट में करीब 40 पैसे प्रति लीटर की कमी कर चुकी है। फिलहाल पेट्रोल के दाम में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इससे पहले पेट्रोल का दाम बढ़ाया गया है।

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज ( 9 सितंबर) को बदलाव नहीं किए गए हैं। बीते दिन डीजल की कीमतों में 10 से 12 पैसे प्रति लीटर की कमी देखी गई थी। लेकिन पेट्रोल पिछले 3 हफ्ते में 1.65 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। बुधवार  (9 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल 82.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं मुंबई में 88.73 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 85.04 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 83.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 73.16 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 79.69, कोलकाता में डीजल 76.66 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.48 रुपये बिक रहा है। 

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (09 सितंबर, 2020)आगरा- 82.06 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 79.46 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 82.32 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 89.89 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 84.75 रुपये/लीटरभोपाल- 89.75 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 82.64 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 78.96 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (09 सितंबर, 2020)आगरा- 73.11 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 78.68 रुपये/लीटरप्रयागराज- 73.46 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 80.86 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 77.46 रुपये/लीटरभोपाल- 80.84 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 79.60 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 72.82 रुपये/लीटर

कमजोर मांग के कारण कच्चा तेल वायदा कीमतों में आई गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा बाजार में मंगलवार ( 8 सितंबर) को कच्चे तेल की कीमत 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,857 रुपये प्रति बैरल रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 42 रुपये अथवा 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,857 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 4,278 लॉट के लिए कारोबार हुआ। 

कच्चा तेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 36 रुपये अथवा 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,903 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 163 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल की कीमत 2.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.84 डॉलर प्रति बैरल पर थी, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41.80 डॉलर प्रति बैरल पर थी।

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट

पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावडीजलपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो