लाइव न्यूज़ :

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में रेट

By अनुराग आनंद | Updated: February 5, 2021 09:31 IST

दिल्ली में अब पेट्रोल 86.65 रुपये प्रति लीटर के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 93.20 रुपये प्रति लीटर की नयी ऊंचाई पर पहुंच गया है

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) के प्रमुख मुकेश कुमार सुराना ने कहा कि पिछले दो-तीन दिन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं। मांग और आपूर्ति में अंतर की अवधारणा के अलावा सऊदी अरब द्वारा उत्पादन में कटौती की वजह से कीमतों में तेजी आई है।

नई दिल्लीः आज (शुक्रवार) को पेट्रोल व डीजल एक बार फिर से महंगा हो गया है। शुक्रवार ( 5 फरवरी) को दिल्लीमुंबई में पेट्रोल के दाम बढ़कर अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

तेल कंपनियों ने शुक्रवार को देशभर में पेट्रोल व डीजल की कीमत बढ़ा दिया है। देश के बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत में 31 से 35 पैसे व डीजल की कीमत में 33 से 37 पैसे वृद्धि हुई है। 

इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार, अब राजधानी दिल्ली में अब तक के उच्च स्तर पेट्रोल का भाव 86.65 रुपये प्रति लीटर है, वहीं मुंबई में 93.20 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 89.13 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 88.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वहीं, डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 76.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 83.67 कोलकाता में डीजल 80.41 रुपये और चेन्नई में डीजल 82.04 रुपये बिक रहा है। कीमत बढ़ने पर पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने कहा है कि सरकार करों में कटौती के जरिये उपभोक्ताओं के बोझ को कम कर सकती है।

तेल के दामों में लगातार हो रहे वृद्धि को लेकर 19 जनवरी को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सरकार के बचाव में सफाई देते हुए कहा था कि तेल उत्पादक देशों में कम उत्पादन की वजह से ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं। महामारी के कारण कम उत्पादन ने मांग और आपूर्ति में असंतुलन पैदा कर दिया है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत ( 5 फरवरी, 2021)

आगरा- 85.61 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 83.94 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 85.87 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 94.36 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 89.54 रुपये/लीटरभोपाल- 94.54 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 87.32 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 83.40 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत ( 5 फरवरी, 2021)

आगरा- 76.88 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 82.73 रुपये/लीटरप्रयागराज- 77.23 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 84.83 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 81.44 रुपये/लीटरभोपाल- 84.83 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 83.71 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 76.55 रुपये/लीटर

अपने शहर में आज के भाव यूं जानें

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलभारतधर्मेंद्र प्रधानदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम