लाइव न्यूज़ :

निजी क्षेत्र की विशेषज्ञ बनी पीईएसबी चेयरपर्सन

By भाषा | Updated: April 2, 2021 00:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल निजी क्षेत्र की कंपनी ट्रैक्टर्स एण्ड फार्म इक्विपमेंट (टेएएफई) लिमिटेड की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक माल्लिका श्रीनिवासन को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएस बी) का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया।

यह पहला मौका है जब किसी निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ को पीईएसबी का प्रमुख नियुक्त किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पीईएसबी प्रमुख केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में प्रबंधन के शीर्ष पदों पर नियुक्ति की जिम्मेदारी होती है।

अधिकारी ने कहा कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीनिवासन को तीन साल के लिये पीईएसबी चेयरपर्सन के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी। उनकी नियुक्ति पद संभालने के दिन से तीन साल तक के लिये अथवा उनके 65 साल की आयु होने तक के लिये की गई है।

संसद की एक समिति ने हाल ही में इसको लेकर आश्चर्य जताया था कि पीईएसबी कैसे प्रमुख के और एक सदस्य के बिना ही काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?