लाइव न्यूज़ :

मार्च तिमाही में व्यक्तिगत ऋण व्यवसाय में सुधार जारी: एचडीएफसी

By भाषा | Updated: April 3, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल एचडीएफसी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि कंपनी के व्यक्तिगत ऋण कारोबार में जनवरी-मार्च तिमाही में सुधार का क्रम जारी रहा। कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी बैंकिंग अनुषंगी को 7,503 करोड़ रुपये के ऋण सौंपे गये।

कंपनी ने कहा, ‘‘व्यक्तिगत ऋण व्यवसाय में 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान मजबूत सुधार का क्रम जारी रहा।’’

कंपनी ने कहा कि इस तिमाही के दौरान, कॉर्पोरेशन (एचडीएफसी) और एचडीएफसी बैंक के बीच होम लोन की व्यवस्था में बायबैक विकल्प के मुताबिक, कॉर्पोरेशन ने बैंक को 7,503 करोड़ रुपये का कर्ज सौंपा।

मार्च 2020 में समाप्त हुई समान तिमाही में एचडीएफसी बैंक को दिया गया ऐसा ऋण 5,479 करोड़ रुपये था।

पिछले 12 महीनों (अप्रैल-मार्च) में बेचे गए व्यक्तिगत ऋणों की राशि 18,980 करोड़ रुपये (पिछले वर्ष 24,127 करोड़ रुपये) रही।

इसके अलावा, मार्च तिमाही के लिये लाभांश से हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) की सकल आय 110 करोड़ रुपये रही, जो कि एक साल पहले की इसी तिमाही में 2 करोड़ रुपये रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?