लाइव न्यूज़ :

नयी आबकारी नीति के खिलाफ जम्मू में शराब कारोबारियों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: April 13, 2021 23:23 IST

Open in App

जम्मू, 13 अप्रैल सैकड़ों शराब कारोबरियों ने यहां शराब दुकानों की ई-नीलामी के विरोध में प्रदर्शन किया। कारोबारी नयी आबकारी नीति का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर की नयी आबकारी नीति के तहत वे अपनी आजीविका बचाने के लिए संघ शासित प्रदेश के बाहर के बोलीदाताओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने की स्थिति में नहीं हैं।

नयी आबकारी नीति के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने पिछले कई दिनों से अपनी दुकानों को बंद रखा है। प्रदर्शनकारी मंगलवार को यहां प्रेस क्लब के बाहर जमा हुए और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

जम्मू वाइन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पिछले एक माह से सड़क पर उतरे हुए हैं, लेकिन कोई हमारी बात नहीं सुन रहा। हम नयी नीति को लेकर चिंतित हैं। इससे स्थानीय कारोबारी कारोबार से बाहर हो जाएंगे और इससे जम्मू-कश्मीर के बाहर के अमीर पूंजीपतियों को फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?