लाइव न्यूज़ :

सीड्स के साथ मिलकर कोविड स्वास्थ्य सेवा केंद्र स्थापित करेगा पेप्सिको फाउंडेशन, टीका अभियान चलायेगा

By भाषा | Updated: May 3, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई पेप्सिको कंपनी की धर्मार्थ सेवा इकाई पेप्सिको फाउंडेशन ने सोमवार को कहा कि उसने भारत में सामुदायिक कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने और कोविड स्वास्थ्य सेवा केंद्र स्थापित करने के लिए गैर मुनाफा संगठन सस्टेनेबल इन्वॉर्यनमेंट एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट सोसाइटी (सीड्स) के साथ साझेदारी की है।

पेप्सिको इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत समुदायों को एक लाख से ज्यादा कोविड-19 टीकों की खुराक उपलब्ध करायी जाएंगी। ये खुराक स्थानीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के जरिए दी जाएंगी। वहीं तीन महीने के लिए पांच कोविड स्वास्थ्य सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे जो बिस्तरों और ऑक्सीजन सिलिंडरों सहित चिकित्सा सुविधाओं से लैस होंगे।

इसके अलावा विभिन्न राज्यों में अलग-अलग अस्पतालों में वितरण के लिए केंद्र सरकार को 100 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसनट्रेटर भी दिए जाएंगे।

फाउंडेशन ने कहा, "पूरा सामुदायिक राहत कार्यक्रम पांच राज्यों - महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना पर विशेष ध्यान देते हुए पूरे देश में चलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई