लाइव न्यूज़ :

पेंशन नियामक ने एनपीएस अंशधारक प्रवासी भारतीयों के लिये सीधे खाते में पैसा जमा करने की सुविधा दी

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रवासी भारतीय (एनआरआई) अंशधारकों को अंशदान की राशि सीधे खाते में जमा करने की सुविधा (डायरेक्ट रेमिट) का उपयोग करने की अनुमति दी गयी है।

इस सुविधा से वे अपने बैंक खातों से एनपीएस में स्वचालित तरीके से योगदान दे सकेंगे।

पीएफआरडीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में एनआरआई अंशधारकों को प्रत्यक्ष रूप से पैसे डालने का विकल्प उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है। इसके तहत प्रवासी भारतीय अपने एनपीएस खातों में अपने प्रवासी साधारण (नॉन रेजिडेंट आर्डिनरी-एनआरओ) या प्रवासी बाह्य खाते (नॉन रेजिडेंटएक्सटर्नल एकाउंट-एनआरई) से योगदान कर सकते हैं।

साथ ही निकासी के समय भी एनपीएस राशि एनआरओ/एनआरई खाते में डाल दी जाएगी। इसे दूसरे देशों की मुद्रा में फेमा (विदेशी विनिमय प्रबंधन कानू) के दिशानिर्देशों के तहत बदला जा सकेगा।

पीएफआरडीए ने अक्टूबर 2020 में स्वत: योगदान के लिये सीधे एनपीएस खाते में पैसा डालने की सुविधा शुरू की थी।

इस सुविधा का लाभ लेने और उसी दिन निवेश के लिये अबतक एनपीएस अंशधारकों द्वारा 1.23 लाख ‘डायरेक्ट रेमिट’ आईडी सृजित किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?