लाइव न्यूज़ :

पीसी ज्वैलर को दूसरी तिमाही में 53.68 करोड़ रुपये का घाटा

By भाषा | Updated: November 9, 2020 13:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर पीसी ज्वैलर को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 53.68 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी की बिक्री में बड़ी गिरावट आने की वजह से उसे यह नुकसान हुआ।

शेयर बाजार को भेजी नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे एक साल पहले इसी तिमाही में 46.38 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

वित्त वर्ष 2020- 21 की जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनी की शुद्ध आय बड़ी गिरावट के साथ 421.79 करोड़ रुपये रह गई। इससे पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,227.47 करोड़ रुपये की ऊंचाई पर थी।

पीसी ज्वैलर ने कहा है कि कोविड- 19 और इसके बाद लगाये गये लॉकडाउन की वजह से समूचा खुदरा कारोबार उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। समूह पर भी इसका असर हुआ है। देश में लॉकडाउन लागू होने और कंपनी के स्टोर बंद होने से बिक्री कारोबार पर बुरा असर पड़ा।

कंपनी ने कहा, ‘‘30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही और पहली छमाही के दौरान समूह के कामकाज पर इस अप्रत्याशित गड़बड़ी का नकारात्मक असर पड़ा। हमारा मानना है कि निकट भविष्य में यह प्रभाव जारी रहेगा और नकारात्मक बना रहेगा। कुल मिलाकर कोविड- 19 की स्थिति, ग्राहक विश्वास में सुधार पर यह निर्भर करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई