लाइव न्यूज़ :

पेटीएम का घाटा वित्तवर्ष 2021 में घटकर 1,704 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: June 5, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून डिजिटल भुगतान कंपनी, पेटीएम ने बताया कि वित्तवर्ष 2020-21 में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा गिरावट दर्शाता 1,704 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

कंपनी को वित्तवर्ष 2019-20 में 2,943.32 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

संपर्क करने पर, पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, "विशेष रूप से पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में महामारी के कारण हमारे व्यावसायिक भागीदारों के व्यवसाय में महत्वपूर्ण व्यवधान होने के बाद भी, दूसरी छमाही में स्थिति में मजबूत वसूली से हमारे हमारे राजस्व पर प्रभाव हल्का ही रहा।"

यह लगातार दूसरा वित्तवर्ष है जब कंपनी ने घाटे में कमी दिखायी है।

कंपनी का कुल राजस्व पिछले वर्ष के 3,540.77 करोड़ रुपये की तुलना में वर्ष 2020-21 में लगभग 10 प्रतिशत घटकर 3,186 करोड़ रुपये रहा।

रिपोर्ट में कहा गया है, "कोविड-19 महामारी भातर और दुनिया हर जगह फैली है। इसका स्थानीय और वैश्विक हर स्तार की आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ा है। भारत सरकार ने वायरस के प्रसार को रोकने और निगमों और व्यक्तियों पर होने वाले आर्थिक प्रभाव को सीमित करने के लिए कई उपाय किए हैं।’’

पेटीएम की अधिकृत शेयर पूंजी 104.1 करोड़ रुपये है जो दस-दस रुपये के अंकित मूल्य वाले 10.41 लाख शेयरों के रूप में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?