लाइव न्यूज़ :

त्योहारी सीजन के दौरान विपणन अभियान पर 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी पेटीएम

By भाषा | Updated: October 18, 2021 11:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम मौजूदा त्योहारी सीजन के दौरान विपणन (मार्केटिंग) अभियान पर 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस अभियान के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को कैशबैक की पेशकश करेगी। इसके अलावा कंपनी यूपीआई और ‘बाय नाउ, पे लेटर’ के प्रसार के लिए भी अभियान चलाएगी।

कंपनी ने भारत के सभी जिलों के ग्राहकों के लिए विपणन अभियान के तहत ‘पेटीएम कैशबैक धमाका’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत कंपनी विशेष रूप से गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

पेटीएम ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘त्योहारी सीजन के दौरान कंपनी और उसके भागीदारी विपणन गतिविधियों पर 100 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। ये अभियान भारत में डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने के साथ लोगों को धन हस्तांतरण के लिए पेटीएम यूपीआई के बारे में भी जागरूक करेंगे।’’

यह अभियान 14 नवंबर तक चलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?