लाइव न्यूज़ :

पेटीएम मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 16 नवंबर को कर सकती है शेयरों का आवंटन

By भाषा | Updated: November 14, 2021 12:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी के बाद पेटीएम संभवत: 16 नवंबर को मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर 2,150 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयरों का आवंटन करेगी।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि पेटीएम को इसके लिए सोमवार को नियामक की मंजूरी मिल सकती है। पहले कहा जा रहा था कि डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम सोमवार को शेयरों का आवंटन करेगी।

एक सूत्र ने कहा कि सेबी की मंजूरी के बाद पेटीएम संभवत: मंगलवार को शेयरों का आवंटन करेगी। ‘‘सेबी की मंजूरी सोमवार को मिलने की उम्मीद है।’’

पेटीएम को अपने 18,300 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में जो बोलियां मिली हैं उनके आधार पर कंपनी 1,49,428 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर सूचीबद्ध होगी। यह 20 अरब डॉलर से अधिक बैठेगा।

देश के सबसे बड़े आईपीओ को 1.89 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ को संस्थागत खरीदार श्रेणी में 2.79 गुना अभिदान मिला। वहीं खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित 87 लाख शेयरों पर 1.66 गुना बोलियां मिलीं।

पेटीएम 18 नवंबर को जबर्दस्त तरीके से सूचीबद्धता के लिए तैयार है। यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से होगी।

इससे पहले देश के सबसे बड़े कोल इंडिया के आईपीओ के लिए निर्गम के अंतिम दिन सबसे अधिक बोलियां मिली थीं। कोल इंडिया का आईपीओ अंतिम दिन 15.28 गुना अभिदान के साथ बंद हुआ था। इसी तरह का रुख हालिया नायका और पॉलिसीबाजार के आईपीओ में भी देखने को मिला है।

पेटीएम के आईपीओ के तहत 8,300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए और 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें