लाइव न्यूज़ :

पेटीएम का आईपीओ आठ नवंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 2,080-2,150 रुपये तय

By भाषा | Updated: October 28, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर पेटीएम ब्रांड के तहत काम करने वाली डिजिटल कंपनी वन97 कॉम्युनिकेशंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेटीएम का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम आवेदन के लिये आठ नवंबर को खुलेगा। इसके लिये कीमत दायरा 2,080-2,150 रुपये तय किया गया है। इसका मतलब है कि कंपनी का मूल्यांकन 1.44 लाख करोड़ रुपये से 1.48 लाख करोड़ रुपये के बीच होगा।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये आवेदन 10 नवंबर तक दिये जा सकेंगे।

वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी ने आईपीओ से 18,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है। इसके तहत नये शेयरों से 8,300 करोड़ रुपये और बिक्री पेशकश (ओएफएस) से 10,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

ओएफएस में पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा द्वारा 402.65 करोड़ रुपये तक, एंटफिन (नीदरलैंड्स) होल्डिंग्स द्वारा 4,704.43 करोड़ रुपये तक, अलीबाबा डॉट कॉम सिंगापुर ई-कॉमर्स द्वारा 784.82 करोड़ रुपये तक और एलिवेशन कैपिटल वी एफआईआई होल्डिंग्स द्वारा 75.02 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख