लाइव न्यूज़ :

पेटीएम ने शेयर बिक्री के लिए दस्तावेज जमा करने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: June 24, 2021 11:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी पेटीएम ने ऐसे शेयरधारकों, कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों के लिए अपने दस्तावेज जमा करने की समयसीमा 30 जून तक बढ़ा दी है, जो कंपनी के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में अपने शेयर बेचना चाहते हैं।

पेटीएम ब्रांड नाम के तहत सेवाओं का परिचालन करने वाली वन 97 कम्युनिकेशंस अपना आईपीओ लाने की योजना बना रही है, जिसके तहत नए इक्विटी शेयर जारी करने और मौजूदा शेयरधारकों के शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।

पेटीएम ने अपने शेयरधारकों से कहा है कि मौजूदा हालात के कारण शेयरधारकों को अतिरिक्त समय देने के लिए सभी दस्तावेजों को जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून 2021 से बढ़ाकर 30 जून 2021 की जा रही है।

पेटीएम के प्रमुख शेयरधारकों में अलीबाबा का एंट ग्रुप (29.71 फीसदी), सॉफ्टबैंक विजन फंड (19.63 फीसदी), सैफ पार्टनर्स (18.56 फीसदी), विजय शेखर शर्मा (14.67 फीसदी) शामिल हैं। इसके अलावा एजीएच होल्डिंग, टी रो प्राइस एंड डिस्कवरी कैपिटल, बर्कशायर हैथवे की कंपनी में 10 फीसदी से कम हिस्सेदारी है।

पेटीएम की नई इक्विटी जारी करके 12,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या