लाइव न्यूज़ :

पेटीएम के निदेशकों ने 22,000 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 30, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम के बोर्ड ने इस साल अक्तूबर-दिसंबर की तिमाही में प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए करीब 22,000 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है।बाजार के जानकार एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार कंपनी का लक्ष्य है कि इस आईपीओ में बाजार उसके पूरे उपक्रम का मूल्य दो लाख करोड़ रुपए से ऊपर आंके।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक स्रोत ने पीटीआई-भाषा से कहा, "पेटीएम के निदेशक मंडल ने अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में बड़ा आईपीओ लाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कंपनी को इस आईपीओ से करीब 21,000-22,000 करोड़ रुपए की पूंजी जुटने की उम्मीद है। इससे मौजूदा निवेशकों को अपने कुछ शेयर बेचने का भी मौका मिलेगा।"

गत शुक्रवार को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक हुई थी।

संपर्क किए जाने पर पेटीएम के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से मना कर दिया।

कंपनी अगर अपनी योजना के अनुरूप लक्ष्य हासिल करने में सफल रहती है तो यह देश में सबसे बड़े आईपीओ में से एक हो सकता है।

पेटीएम के शेयरधारकों में अलीबाबा का ऐंट ग्रुप (29.71 प्रतिशत), सॉफ्टबैंक विजन फंड (19.63 प्रतिशत), सैफ पार्टनर्स (18.56 प्रतिशत), विजय शेखर शर्मा (14.67 प्रतिशत) के हिस्सेदार हैं।

एजीएच होल्डिंग, टी रोव प्राइस एवं डिस्कवरी कैपिटल और बर्कशायर हाथवे के पास कंपनी में कुल मिला कर 10 प्रतिशत से कम हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित