लाइव न्यूज़ :

समर्थन मूल्य पर खरीद मद में किसानों को 367 करोड़ रुपये का भुगतान

By भाषा | Updated: January 27, 2021 21:39 IST

Open in App

जयपुर, 27 जनवरी राजस्थान में मूंग व मूंगफली की समर्थन मूल्य पर खरीद के पेटे 29,459 किसानों को 367.58 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। अब तक किसानों से 84681 टन मूंग व मूंगफली की खरीद की गयी है।

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 10,888 टन मूंग व 73,792 टन मूंगफली की खरीद किसानों से की जा चुकी है। इसके तहत 4,812 किसानों को मूंग उनकी मूंग के लिए 64.66 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

इसी तरह मूंगफली बेचने वाले 24647 किसानों को 302.92 करोड़ रूपए का भुगतान ऑनलाइन किया गया है।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि मूंग की खरीद एक नवंबर से तथा मूंगफली की खरीद 18 नवंबर से शुरू की गई थी। भारत सरकार द्वारा दलहन-तिलहन की खरीद अवधि 90 दिन निर्धारित है। अतः मूंग की 29 जनवरी तक व मूंगफली की खरीद 16 फरवरी तक होगी। जिन किसानों ने मूंगफली बेचान के लिए पंजीयन नही कराया है। वे अभी भी अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?