लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निजी चिकित्सालयों की बकाया राशि का भुगतान 31 मई तक: मंत्री

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:11 IST

Open in App

जयपुर, नौ मार्च राजस्थान सरकार ने कहा है कि आयुष्मान भारत- महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निजी चिकित्सालयों की बकाया राशि का भुगतान 31 मई तक कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के निजी चिकित्सालयों में ही इलाज करवाया जा सकता है।

चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निजी चिकित्सालयों का 67.74 करोड रुपये बकाया था जिसमें से 23.30 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत राज्य भर में किसी निजी चिकित्सालय द्वारा इलाज करने से मना करने की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

डॉ. शर्मा प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एक सितम्बर 2019 से आयुष्मान भारत योजना तथा भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को एकीकृत कर आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई। इस योजना में 80 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रदेश का व्यक्ति प्रदेश के निजी चिकित्सालयों में इलाज करवा सकता है।

इससे पहले विधायक अनिता भदेल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में डॉ. शर्मा ने बताया कि राज्य में पूर्व में संचालित भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को केन्द्र की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ एकीकृत कर आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना एक सितम्बर 2019 से संचालित है जिनका नवीन चरण 30 जनवरी 2021 से शुरू हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?