Patna Municipal Corporation: पटना नगर निगम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, देश में पहला निकाय, डिजिटल करेंसी शुरू, जानें क्या होगा असर
By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2023 17:57 IST2023-05-24T17:54:22+5:302023-05-24T17:57:42+5:30
Patna Municipal Corporation: पटना नगर निगम के तरफ से मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त की मौजूदगी में डिजिटल करेंसी ई रुपए का शुभारंभ किया गया।

डिजिटल पेमेंट की राह पर पटना नगर निगम बढ़ रहा है।
Patna Municipal Corporation: बिहार की राजधानी पटना नगर निगम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में पहला ऐसा निकाय बन गया है, जहां डिजिटल करेंसी शुरू की गई है। यह सुविधा नगर निगम इलाके के सभी अंचलों के पेमेंट काउंटर पर देखने को मिलेगी।
पटना नगर निगम के तरफ से मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त की मौजूदगी में डिजिटल करेंसी ई रुपए का शुभारंभ किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के तरफ से निर्मित इस डिजिटल करेंसी का उपयोग पटना नगर निगम के पूरे क्षेत्र में किया जाएगा।
इस दौरान महापौर सीता साहु ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और हमारे लिये गर्व की बात है कि डिजिटल पेमेंट की राह पर पटना नगर निगम बढ़ रहा है। वहीं, इस मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक के रिजनल हेड संजीव दयाल ने कहा कि यह एक बेहतर और सुरक्षित सिस्टम है, जहां पेमेंट करते ही तत्काल रूप से राशि क्रेडिट होती है।
पटना नगर निगम द्वारा पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया है, यह बेहतर रूप से परिणाम देगा। डिजिटल रूप से ट्रेंड होने पर आम नागरिकों को पहले से अधिक सुविधा मिलेगी। अब एक क्लिक में आसानी से पेमेंट किया जाएगा।
वर्तमान समय में पटना नगर निगम में ऑनलाइन भुगतान 30 प्रतिशत हो रहा है, इसके शुरू होने से यह लक्ष्य 90 से 95 प्रतिशत रखा गया है। बता दें कि भारत में पटना नगर निगम सीबीडीसी (सेन्ट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) इस्तेमाल करता है।