लाइव न्यूज़ :

पतंजलि ने किम्भो एप को गूगल प्ले स्टोर से फिर हटाया

By भाषा | Updated: August 17, 2018 01:01 IST

योगगुरू बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि आयुर्वेद ने अपने मैसेजिंग एप 'किम्भो' को गूगल प्ले स्टोर से आज हटा लिया। कंपनी ने इसका ‘ट्रायल’ संस्करण प्ले स्टोर पर डालने के एक दिन बाद ही हटा लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्त: योगगुरू बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि आयुर्वेद ने अपने मैसेजिंग एप 'किम्भो' को गूगल प्ले स्टोर से आज हटा लिया। कंपनी ने इसका ‘ट्रायल’ संस्करण प्ले स्टोर पर डालने के एक दिन बाद ही हटा लिया है।

कंपनी ने आरोप लगाया कि यह स्वेदशी कंपनी के खिलाफ बहुराष्ट्रीय कंपनियों का षडयंत्र है। कंपनी ने कहा कि एप जल्द ही वापस आयेगा। पतंजलि के प्रवक्ता एस के तिजारवाला ने ट्वीट में कहा कि पतंजलि किम्भो एप बहुराष्ट्रीय कंपनियों का षड्यंत्र का शिकार हुआ। हमें असुविधा के लिये खेद है। यह जल्द वापस आयेगा। 

उन्होंने एप को हटाने का कारण नहीं बताया है। उल्लेखनीय है कि पतंजलि ने कल किम्भो एप के ट्रायल संस्करण पेश किया था और कहा था कि पतंजलि 27 अगस्त को इसे आधिकारिक रूप से पेश करेगी। 

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 31 मई को पतंजलि ने किम्भो एप को पेश किये जाने के एक दिन बाद ही इसे गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से हटा लिया था। कंपनी ने कहा था कि इसे सिर्फ एक दिन ट्रायल के लिये जारी किया गया था। इस दौरान, कई प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों ने एप में सुरक्षा खामियां उजागर की।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित