लाइव न्यूज़ :

पतंजलि समूह का कारोबार 2020-21 में 30,000 करोड़ रुपये, अगले चार साल में कर्ज मुक्त होने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: July 13, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई बाबा रामदेव की अगुवाई वाले पंतजलि समूह ने मंगलवार को कहा कि उसका कारोबार वित्त वर्ष 2020-21 में करीब 30,000 करोड़ रुपये रहा। इसमें रुचि सोया से होने वाला 16,318 करोड़ रुपये का कारोबार शामिल है।

पतंजलि ने ऋण समाधान प्रक्रिया के तहत रुचि सोया का अधिग्रहण पिछले वित्त वर्ष में किया था।

रामदेव ने ‘ऑनलाइन’ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पतंजलि समूह का लक्ष्य अपनी कंपनियों को अगले तीन-चार साल में कर्ज मुक्त बनाना है। रुचि सोया के प्रस्तावित अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) से प्राप्त राशि में से बड़े हिस्से का उपयोग कर्ज भुगतान में किया जाएगा। रुचि सोया के ऊपर 3,300 करोड़ रुपये का कर्ज है।

उन्होंने दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली समूह की इकाई पतंजलि आयुर्वेद को सूचीबद्ध कराने का संकेत दिया। हालांकि, इसके लिये कोई समयसीमा नहीं बतायी।

वित्त वर्ष 2020-21 में पंतजलि आयुर्वेद का कारोबार 9,783.81 करोड़ रुपये रहा।

पंतजलि नैचुरल बिस्कुट का कारोबार 2020-21 में 650 करोड़ रुपये जबकि दिव्य फार्मेसी का कारोबार 850 करोड़ रुपये रहा। समूह की खाद्य प्रसंस्करण इकाई पंतजलि एग्रो का कारोबार इस दौरान 1,600 करोड़ रुपये रहा।

पतंजलि परिवहन और पंतजलि ग्रामोद्योग का कारोबार 2020-21 में क्रमश: 548 करोड़ रुपये और 396 करोड़ रुपये रहा।

समूह की इकाई रुचि सोया इंडस्ट्रीज के प्रदर्शन के बारे में रामदेव ने कहा, ‘‘रुचि सोया के मामले में हमारी वृद्धि 24 प्रतिशत रही। जबकि पंतजलि के मामले में हमारा कारोबार बढ़कर 2020-21 में 14,000 करोड़ रुपये हो गया जो 2019-20 में 11,000 करोड़ रुपये था। हमने अपनी कंपनियों में 10 से 24 प्रतिशत तक की वृद्धि हासिल की है।’’

कोरोना वायरस महामारी के कारण आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर रामदेव ने कहा, ‘‘इसका बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा क्योंकि हमारी अपनी परिवहन इकाई पंतजलि परिवहन है।’’

समूह रुचि सोया का एफपीओ लाने की तैयारी में है और इससे करीब 4,300 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

हालांकि, रुचि सोया में पतंजलि की हिस्सेदारी कम किये जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

रामदेव ने कहा, ‘‘हमने सेबी के पास दस्तावेज जमा किये हैं और जल्दी ही मंजूरी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

कंपनी की निवेश योजना के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले पांच साल में हम 5,000 से 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। यह निवेश परिचालन से लेकर कृषि और शोध कार्यों में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई