लाइव न्यूज़ :

घरेलू विमान मार्गों पर यात्री जनवरी में 40 प्रतिशत कम रहे

By भाषा | Updated: February 18, 2021 20:54 IST

Open in App

मुंबई,18 फरवरी भारत में घरेलू वायु-मार्गों पर विमान यात्रियों की संख्या इस वर्ष जनवरी में एक साल पहले की तुलना में 40 प्रतिशत घट कर 77.34 लाख रही। विमान सेवा विनियामक डीजीसीए के बृहस्पतिवार को जारी आंकडों से यह जानकारी मिली है।

जनवरी 2020 में घरेलू मार्गों पर यात्री संख्या 1.27 करोड़ थी।

नागर विमानन महानिदेशालय :डीजीसीए: के अनुसार पिछले महीने विमानों में उपलब्ध सीटों के उपयोग का अनुपात दिसंबर से नीचे रहा। आंकड़ों के अनुसार जनवरी में छह एयरलाइनों इंडिगो,स्पाइसजेट, एयर इंडिया, गोएयर, विस्तार और एयरएशिया इंडिया की भरी सीटों का अनुपात 70 प्र​तिशत से 64.9 प्रतिशत के बीच रहा।

डीजीसीए की ताजा रपट में कहा गया है कि घरेलू एयरलाइनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या जनवरी 2021 में 77.34 लाख थी। यह इससे पिछले साल इसी अ​वधि के 127.83 लाख की संख्या से 39.60 प्रतिशत कम है।

जनवरी में किफायती किराये वाली इंडिगो ने सबसे ज्यादा 42.03 लाख यात्री ढोये। उसका यात्री बाजार में 54.30 प्रतिशत हिस्सा रहा। विस्तार 9.92 लाख यात्रियों के साथ दूसरे स्थान पर रही। घरेलू बाजार में इसका हि​स्सा जनवरी में 12.8 प्रतिशत रहा।

इंडिगो समय की पाबंदी के मामले में अव्वल रही। जनवरी में उसकी 93.7 प्रतिश उड़ाने समय पर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस