लाइव न्यूज़ :

सेमीकंडक्टर की कमी से अक्टूबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 27 प्रतिशत की गिरावट

By भाषा | Updated: November 12, 2021 13:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर उद्योग निकाय सियाम ने शुक्रवार को बताया कि वैश्चिक स्तर पर सेमीकंडक्टर की कमी से यात्री वाहनों की थोक बिक्री अक्टूबर, 2021 में 27 प्रतिशत घटकर 2,26,353 इकाई रह गई। इससे पिछले साल अक्टूबर में 3,10,694 इकाइयों की थोक बिक्री हुई थी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में कुल 1,60,070 दोपहिया वाहन डीलरों तक पहुंचाए जा सके। एक साल पहले की समान अवधि में यह संख्या 20,53,814 थी।

इसी तरह मोटरसाइकल की आपूर्ति में भी 26 फीसदी गिरावट आई और कुल 10,17,874 वाहन देशभर में डीलर के पास भेजे जा सके। अक्टूबर, 2020 में यह संख्या 13,82,749 थी।

सियाम ने बताया कि पिछले महीने स्कूटर की बिक्री भी 21 प्रतिशत घटकर 4,67,161 इकाई रही, जो एक साल पहले के इसी महीने में 5,90,507 इकाई की थी।

उद्योग निकाय के अनुसार पिछले महीने यात्री वाहनों, तिपहिया, दोपहिया और क्वाड्रिसाइकिल वाहनों का कुल उत्पादन 22,14,745 इकाई का रहा, जो पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए 28,30,844 इकाई के उत्पादन से 22 प्रतिशत कम है।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ‘‘वाहन निर्माता चालू वित्त वर्ष के शुरुआत में हुई कम बिक्री से उबरने के लिए त्योहारी सीजन के दौरान मजबूत बिक्री की उम्मीद लगा रहे थे। सेमीकंडक्टर की कमी और कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि से हालांकि उद्योग की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस