लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने कहा बंधुआ मजदूरों पर सूचना जुटाने की मजबूत व्यवस्था की जाए

By भाषा | Updated: February 3, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी संसद की एक समिति ने श्रम मंत्रालय से बंधुआ मजदूरों से संबंधित आंकड़ों के वास्तविक समय पर संग्रह के लिये श्रम मंत्रालय से निगरानी और समन्वय व्यवस्था को सुदृढ़ करने को कहा है।

केंद्र यह आंकड़ा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लेता है।

श्रम पर संसद की स्थायी समिति ने अपनी 10वीं रिपोर्ट में कहा, ‘‘यह साफ जान पड़ता है कि इस संदर्भ में कोई ठोस उपाय नहीं किये गये हैं। समिति एक बार फिर मंत्रालय को अपनी निगरानी और समन्वय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये कह रही है ताकि सभी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश प्रभावी मध्यावधि सुधार/पुनर्मूल्यांकन के लिये बंधुआ श्रमिकों से जुड़े मामलों/सजा दरों से जुड़े आंकड़े वास्तविक समय पर एकत्रित करें और उसे भेजें।’’

संसद में बुधवार को पेश रिपोर्ट में मंत्रालय के जवाब पर असंतोष जताया गया है। मंत्रालय के जवाब में कहा गया था कि उसकी भूमिका केवल समय-समय पर निर्देश देने तक सीमित रही है और उसकी ओर से जिला स्तर पर स्थायी कोष के गठन और उपयोग की दिशा में प्रगति का नियमित आकलन नहीं किया जाता है।

समिति ने 2019-20 और 2020-21 की अपनी रिपोर्ट में बंधुआ श्रमिकों को चिन्हित करने, उनके मामलों के समाधान तथा पुनर्वास को लेकर मजबूत और प्रभावी व्यवस्था की जरूरत बतायी थी। इस कदम का मकसद इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करना है।

समिति ने यह भी कहा था कि मामलों के तेजी से सुनवाई और दोषियों को सजा दिलाने के लिये ‘फास्ट ट्रैक’ अदालतें बनायी जाएं।

रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय ने आंकड़ों में गड़बडी के कारणों और अपनी स्थिति स्पष्ट करने के बजाए केवल यह कहा है कि बंधुओं मजदूरों की पहचान और पुनर्वास राज्य सरकारों से जुड़ा मामला है।

समिति ने मंत्रालय को अंतर-राज्यीय प्रवासी मजूदरों का भी अलग से आंकड़ा तैयार करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?