लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने मैगनीज अयस्क भंडार की खोज की सिफारिश की

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर संसद की एक समिति ने मैगनीज अयस्क एवं अन्य खनिजों के भंडार की झारखंड, ओडिशा एवं कर्नाटक में खोज करने की सिफारिश की है।

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस्पात मंत्रालय के लिए गठित संसद की परामर्श समिति ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी में मैगनीज के इस्तेमाल की संभावना टटोलने के लिए एक शोध एवं विकास टीम बनाने का भी सुझाव दिया है।

परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने अपने मंत्रालय से संबद्ध केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को मैगनीज अयस्क की खोज में लगने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकारों के साथ मिलकर मैगनीज भंडार की संभावनाएं तलाशी जाएं। इस बैठक में इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद थे।

संसदीय समिति ने खनिज भंडारों के लिए मशहूर झारखंड, ओडिशा एवं कर्नाटक में मैगनीज अयस्क की खोज पर विशेष ध्यान देने को कहा है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों का सर्वे करने को कहा गया है।

समिति ने मैगनीज अयस्क के इस्तेमाल, भारत में इसके उत्पादन और सरकारी उपक्रम एमओआईएल की भूमिका को लेकर भी चर्चा की। एमओआईएल घरेलू उत्पादन में करीब 45 प्रतिशत योगदान देता है।

इसके अलावा समिति ने ई-वाहनों में लगने वाली बैटरियों में मैगनीज के इस्तेमाल की संभावना तलाशने के लिए एक शोध एवं विकास टीम बनाने को भी कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?