लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी में महिला निदेशक की नियुक्ति में असामान्य विलम्ब को संसदीय समिति ने गंभीर मामला माना

By भाषा | Updated: March 24, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च लोक उपक्रमों पर संसद की समिति ने एनटीपीसी लि के निदेशक मंडल में महिला निदेशक की नियुक्ति में असामान्य विलम्ब होने के मामले को गंभीरता से लिया है और बिजली मंत्रालय को यह मुद्दा मंत्रिमडल सचिव के स्तर पर रखने को कहा है।

समिति ने संसद में बुधवार को रखे अपने प्रतिवेदन में कहा, ‘‘ लोक उपक्रमों के विभाग (डीपीई) को एनटीपीसी में महिला निदेशक की नियुक्ति में असामान्य विलम्ब के मुद्दों को गंभीरता से देखना चाहिए और इस देरी के कारणों से समिति को अवगत करना चाहिए।’

समिति ने विभाग से यह भी कहा है कि ऐसा करते समय वह उन उपायों पर भी गौर करे ताकि आगे इस तरह के विलम्ब से बचा जा सके।

प्रतिवेदन में बिजली मंत्रालय से भी कहा है कि इस मामले में विलम्ब की बात से मंत्रिमडल सचिव को भी अवगत कराए।

समिति ने कहा कि डीपीई को सभी केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के स्वतंत्र निदेशकों की सूचनाओं पर आधारित डिजिटल डैशबोर्ड (सूचना पट) बनाना चाहिए ताकि रिक्त पदों के लिए छह माह पहले से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित