लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने मुक्त व्यापार समझौते से जुड़े मसलों का समाधान करने को कहा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर वाणिज्य मंत्रालय से संबद्ध संसदीय समिति ने सुझाव दिया है कि अमेरिका एवं यूरोपीय संघ समेत प्रमुख व्यापारिक भागीदारों के साथ विचाराधीन मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर हस्ताक्षर से जुड़े मसलों का समाधान किया जाए।

वाणिज्य मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में मंत्रालय से एफटीए की राह में आ रही बाधाएं दूर करने को कहा है। समिति ने कहा है कि घरेलू बाजार एवं निर्यातकों के हितों का ध्यान रखते हुए इन एफटीए को अंतिम रूप दिया जाए।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय निर्यातक एफटीए नहीं होने से अमेरिकी एवं यूरोपीय बाजारों में प्रतिस्पर्द्धा में पीछे रह जाते हैं। हालांकि संसदीय समिति ने वाणिज्य मंत्रालय को यह सुझाव जरूर दिया है कि अमेरिका एवं यूरोपीय संघ के साथ एफटीए की शर्तों को अंतिम रूप देते समय घरेलू क्षेत्रों की चिंताओं का भी ध्यान रखा जाए।

इस समिति के मुताबिक, घरेलू क्षेत्र को संरक्षण देना अहम होने के साथ ही वैश्विक बाजारों में निर्यातकों के समक्ष पेश होने वाली चुनौतियों का भी ध्यान रखना जरूरी है।

मुक्त व्यापार समझौता होने पर दोनों व्यापार साझेदार आपसी कारोबार वाले अधिकतम उत्पादों पर सीमा शुल्क या तो खत्म कर देते हैं या बहुत कम कर देते हैं। इसके अलावा सेवाओं में व्यापार बढ़ाने और निवेश प्रोत्साहन से जुड़े मानकों में भी ढील दी जाती है।

संसदीय समिति ने ब्याज सब्सिडी योजना को अगले पांच साल के लिए बढ़ाने की भी सिफारिश की है। समिति ने देश का निर्यात वर्ष 2019-20 से ही लगभग स्थिर रहने पर भी चिंता जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय