लाइव न्यूज़ :

पैकबंद गेहूं आटा बाजार में पारले प्रोडक्ट्स कस प्रवेश

By भाषा | Updated: June 7, 2021 17:37 IST

Open in App

दिल्ली, सात जून बिस्कुट और स्नैक्स बनाने वाली प्रमुख कंपनी, पारले प्रोडक्ट्स ने पारले-जी ब्रांड के तहत पैकबंद गेहूं का आटा बाजार में उतारने की घोषणा की।

पारले प्रोडक्ट्स के सीनियर कैटेगरी हेड, मयंक शाह ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा, "पारले बाजार में 'पार्ले जी चक्की आटा' की पेशकश के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। ब्रांडेड आटा खंड में भारी अवसर मौजूद है और महामारी फैलने के बाद से इसमें तेजी आई है। अनब्रांडेड और खुले आटे की जगह पैकेज्ड ब्रांडेड आटे की ओर बाजार का झुकाव बढ़ रहा है।"

शाह ने कहा कि चुनिंदा अच्छी गुणवत्ता वाले गेहूं से बना पारले जी चक्की आटा बाजार के रुख को बदलने की क्षमता रखता है, जो लंबे समय में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य में सुधार करेगा।

1929 में स्थापित पारले-जी बिस्कुट, स्नैक्स और कन्फेक्शनरी श्रेणियों में काम करता है।

पारले जी चक्की आटा अभी उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों में दो , पांच और 10 किग्रा के पैकेट में क्रमशः 102 रुपये, 245 रुपये और 450 रुपये में बाजार में उतारा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?