लाइव न्यूज़ :

पार्क+ ने सिकोया कैपिटल, अन्य निवेशकों से 2.5 करोड़ डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: November 24, 2021 13:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर कार चालकों को ऐप पर कई तरह की सुविधाएं प्रदान करने वाली कंपनी पार्क+ ने सिकोया कैपिटल इंडिया, मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया और एपिक कैपिटल की अगुवाई में विभिन्न निवेशकों से 2.5 करोड़ डॉलर (करीब 186 करोड़ रुपये) जुटाए है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वित्तपोषण के इस दौर में एडवांटएज, सोमानी इन्वेस्टमेंट्स एलपी के कोष दो-ए श्रृंखला और मदरसन लीज सॉल्यूशन लिमिटेड सहित कई मौजूदा और नए निवेशकों ने भाग लिया।

पार्क+ इस राशि का उपयोग अपनी प्रौद्योगिकी को मजबूत करने और कार मालिकों के लिए नए समाधान तैयार करने पर करेगी।

कंपनी अपने भौगोलिक विस्तार पर भी विचार कर रही है। उसने वित्तपोषण के पहले दौर में सिकोया कैपिटल इंडिया और मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया सहित अन्य निवेशकों से 1.1 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

पार्क+ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित लखोटिया ने कहा कि कोविड की शुरुआत के बाद से लोगों के सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने में कमी आई है। लोग अब अपने निजी वाहन से यात्रा करना पसंद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?