लाइव न्यूज़ :

पारस हेल्थकेयर उत्तर प्रदेश में कानपुर में 400 बिस्तरों वाला अस्पताल शुरु करेगी

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त पारस हेल्थकेयर ने सोमवार को कहा कि वह कानपुर में अपने सबसे बड़े अत्याधुनिक देखभाल बहु-विशिष्ट अस्पताल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है।

पारस हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा, 'पारस यश कोठारी अस्पताल' कहे जाने वाले नए अस्पताल में 400 से अधिक बिस्तर होंगे और अगले साल इसका परिचालन शुरू हो सकता है।

बयान में कहा गया है कि कानपुर में अस्पताल खोलने के साथ, पारस हेल्थकेयर आठ अस्पतालों और विशेष पारस कैंसर देखभाल केंद्रों के साथ छह राज्यों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने जा रही है।

बयान में कहा गया है कि अस्पताल का प्रमुख फोकस ऑन्कोलॉजी कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक और रीनल साइंस के लिए उपचार प्रदान करने पर होगा। इसमें गुर्दा और अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण के लिए उत्कृष्टता केंद्र भी होगा।

पारस हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक, धर्मिंदर नागर ने कहा, "भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में हमारी सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुविधा शुरू करने से हम लोगों को उनके दरवाजे पर विशेष उपचार की पेशकश करने में सक्षम होंगे तथा बेहतर इलाज के लिए यात्रा की परेशानी और अतिरिक्त खर्च की समस्या को समाप्त कर देंगे।"

बयान में कहा गया है कि अस्पताल के साथ-साथ पारस हेल्थकेयर कानपुर में व्यापक विशेष देखरेख के लिए एक सिटी सेंटर भी शुरू करने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित