लाइव न्यूज़ :

पारस डिफेंस के आईपीओ को पहले दिन 16.57 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर पूर्ण अभिदान मिल गया। कंपनी के आईपीओ के प्रति खुदरा निवेशकों ने जबर्दस्त आकर्षण दिखाया है। पहले दिन कंपनी के आईपीओ को 16.57 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार 170.7 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 71,40,793 शेयरों की पेशकश पर पहले दिन 11,82,91,695 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों के खंड को 31.36 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 3.77 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) खंड को एक प्रतिशत अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 140.6 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। वहीं 17,24,490 इक्विटी शेयरों के लिए बिक्री पेशकश लाई गई है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 165 से 175 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को कहा था कि उसने एंकर निवेशकों से 51 करोड़ रुपये से कुछ अधिक राशि जुटाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम