लाइव न्यूज़ :

पारस डिफेंस की बाजार में शानदार शुरुआत, निर्गम मूल्य के मुकाबले 185 प्रतिशत चढ़ा शेयर

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नालॉजीज की शुक्रवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर कारोबार के पहले दिन 175 रुपये प्रति इक्विटी के निर्गम मूल्य के मुकाबले 185 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में शेयर 475 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ। यह निर्गम मूल्य के मुकाबले 171.42 प्रतिशत अधिक है। बाद में शेयर 185 प्रतिशत बढ़कर 498.75 के भाव तक पहुंच गया।

एनएसई में पारस डिफेंस का शेयर 168 प्रतिशत की तेजी के साथ 469 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 181.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 492.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण बीएसई में 1,945.13 करोड़ रुपये था।

पारस डिफेंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये कीमत दायरा 165-175 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। निर्गम मूल्य पर 304.26 गुना अभिदान मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल