लाइव न्यूज़ :

महामारी से ग्राहकों की संख्या प्रभावित, जून बाद जोर पकड़ सकती है गतिविधि: आदित्य बिड़ला फैशन

By भाषा | Updated: May 29, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) ने कहा कि महामारी से उसके ग्राहकों की संख्या पर काफी असर पड़ा है और मार्च 2021 तिमाही के आखिर में वृद्धि मंद पड़ गयी। कंपनी को उम्मीद है कि जून के बाद आर्थिक गतिविधि के धीरे-धीरे जोर पकड़ेगी।

एबीएफआरएल ने कोविड के असर को लेकर अपनी ताजा रपट में कहा कि कंपनी अपनी आपूर्ति श्रृंखला और जरूरी डिजिटल ढांचे को मजबूत कर रही है। कंपनी को उम्मीद है कि उसके ई-कॉमर्स कारोबार के सभी खंडों की वृद्धि पिछले सभी वर्षों से ऊंची होगी।

कंपनी ने कहा कि सह नेटवर्क का विस्तार के लिए आक्रमक रणनीति पर काम करेगी।

आदित्य बिड़ला समूह की इसकंपनी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि त्योहारों के मौसम में हमारा प्रदर्शन पिछले वर्षों की तरह ही अच्छा होगा और ग्राहकों को एक सुरक्षित खरीदारी का अनुभव मिलेगा। हम उम्मीद करते हैं कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के बाद आने वाले महीनों में आर्थिक गतिविधि धीरे-धीरे जोर पकड़ेगी।"

कंपनी ने कहा कि दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि सहित देश के बड़े हिस्सों में लॉकडाउन लगे होने की वजह से चौथी तिमाही के आखिर में उसके स्टोर में आने वाले ग्राहकों की संख्या पर काफी असर पड़ा।

एबीएफआरएल ने कहा कि 25 मई, 2021 को देश में उसके कुल 3,212 स्टोर में से 419 स्टोर ही काम कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम