लाइव न्यूज़ :

PAN Card को Aadhaar से लिंक करने का आज है आखिरी तारीख, अगर नहीं किया तो कल से देना होगा दोगुना 1000 रुपए जुर्माना, जानें जोड़ने का तरीका

By आजाद खान | Updated: June 30, 2022 15:53 IST

PAN-Aadhaar Penalty: आज पैन कार्ड (PAN) को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख है। अगर कल आप इसे लिंक कराते है तो ऐसे में आपको 1000 रुपए जुर्माने के तौर पर देने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआपके पैन कार्ड (PAN) को आधार से लिंक कराने की आज आखिरी तारीख है।सरकार हर बार जुर्माने की रकम बढ़ा रही है ताकि लोग जल्द से जल्द लिंक करा लें। अगर यह लिंक आप कल करते है तो ऐसे में आपको दोगुना जुर्माना देना होगा।

PAN-Aadhaar Penalty: अगर अभी भी आप अपने पैन कार्ड (PAN) को आधार (AADHAAR) से लिंक नहीं किए है तो आज ही कर ले क्योंकि इसे लिंक करने की आज आखिरी तारीख है। जी हां, अगर आप आज इसे लिंक नहीं कराते है और कल करते तो ऐसे में आपको पैन कार्ड (PAN) को आधार कार्ड (AADHAAR) से लिंक कराने के लिए दोगुना जुर्माना देना होगा। सरकार जुर्माने की रकम हर बार बढ़ाते जा रही है ताकि लोग जल्द से जल्द लिंक करा लें। 

आज नहीं किया तो कल लगेगा दोगुना जुर्माना

आपको बता दें कि सरकार ने इसी साल मार्च तक यह लिंकिंग को फ्री किया था यानी 31 मार्च 2022 से पहले अगर आप अपने पैन कार्ड (PAN) को आधार (AADHAAR) से लिंक कराते तो ऐसे में आपका यह लिंकिंग फ्री में जाती, लेकिन जिन लोगों ने अभी तक लिंक नहीं किया है, उनके लिए सरकार ने दोगुना जुर्माना लगा दिया है। अब यानी 31 मार्च 2022 के बाद से कोई भी अगर लिंक करता है तो उन्हें 500 रुपए देने होते है। 

ऐसे में 500 रुपए का जुर्माना देकर पैन कार्ड (PAN) को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख आज है। अगर कल आप यह लिंकिंग करेगें तो इसके लिए दोगुना जुर्माना देना होगा तभी आप लिंक कर पाएंगे। सरकार ने 01 जुलाई से यह जुर्माना दोगुना यानी 1000 रुपए कर दिया है। 

ऐसे अगर आप अभी तक अपने पैन कार्ड (PAN) को आधार कार्ड से लिंक नहीं कीए है तो आज ही कर लें। आप अपने पैन कार्ड (PAN) को आधार (AADHAAR) से कैसे लिंक करेंगे, इसके लिए नीचे रास्ते बताए गए है। 

PAN-Aadhaar Link Process: पैन और आधार को लिंक करने का तरीका

अपने पैन कार्ड (PAN) को आधार (AADHAAR) से लिंक कराने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

पहला तरीका

स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/portal पर जाएं। स्टेप 2. इसके बाद आपको Link Aadhaar वाले ऑप्शन का चुनाव करना होगा। स्टेप 3. फिर आगे स्टेटस को देखने के लिए आप Click Here पर क्लिक करें और पैन के डिटेल्स दर्ज करें।स्टेप 4. इसके बाद आपको अगर दिखेगा कि आपका पैन और आधार लिंक हैं तो लिंक नहीं करना होगा,              और अगर लिंक नहीं है तो आपको इसे लिंक करना होगा। 

दूसरा तरीका

स्टेप 1. इसके लिए https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home             वाले वेबसाइट पर पर जाएं और Link Aadhaar के ऑप्शन को चुने। स्टेप 2. फिर आपसे आधार के डिटेल्स मांगी जाएंगे जिसे फिल करके आप ओटीपी के ऑप्शन का चुनाव करें। स्टेप 3. इसके बाद आपके Registered Mobile Number पर एक ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को जिसे दर्ज करें। स्टेप 4. अन्त में आपको जुर्माना भरने को कहा जाएगा, पैसा जमा करते ही आपका पैन और आधार लिंक हो जाएगा।

PAN-Aadhaar Link Process: पैन-आधार लिंक करने के लिए जुर्माने को ऐसे भरें

इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फलो करें। 

स्टेप 1. इसके लिए आप सबसे पहले इस https://onlineservices.tin.egov-nsdl.com/etaxnew/tdsnontds.jsp                 वेबसाइट पर जाएं। स्टेप 2. फिर Linking Request में CHALLAN NO./ITNS 280 वाले लिंक को क्लिक करें। स्टेप 3. इसके बाद आप टैक्स एप्लीकेबल वाले ऑप्शन का चयन करें। स्टेप 5. फिर आपके सामने जुर्माने के पेमेंट की तरीक को चुनने को कहा जाएगा, उसे चुने। स्टेप 6. इसके बाद अब आप पेमेंट वाले ऑप्शन का चयन करें जैसे- नेट बैंकिंग या कार्ड मोड को चुने। स्टेप 7. फिर आपसे आपका पैन नंबर और Assessment Year को भरने को कहा जाएगा।स्टेप 8. इसके बाद आपके सामने कैप्चा आएगा, उसे दर्ज करें। स्टेप 9. अन्त में Submit वाले ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका पैन और आधार लिंक हो जाएगा। 

(नोट: आपको 30 जून तक 500 रुपये जुर्माने का भुगतान करना होगा)

टॅग्स :बिजनेसआधार कार्डपैन कार्डआयकरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो