लाइव न्यूज़ :

भारत से चीनी, कपास का आयात करेगा पाकिस्तान

By भाषा | Updated: March 31, 2021 23:35 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 31 मार्च पाकिस्तान अब भारत से चीनी और कपास खरीदेगा। वित्त मंत्री हम्माद अजहर ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

इसके साथ पाकिस्तान ने पड़ोसी देश से आयात को लेकर जो पाबंदी लगायी थी, वह हटा ली गयी है। पाकिस्तान ने 2019 में कश्मीर को लेकर तनाव बढ़ने के मद्देनजर पड़ोसी देश से अपने आयात पर पाबंदी लगा दी थी।

अजहर की अध्यक्षता में आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को उन्हें वित्त मंत्री नियुक्त किया।

वित्त मंत्री ने कहा कि बैठक में एजेंडे में शामिल विषयों पर चर्चा की गयी। इसमें भारत से कपास और चीन आयात का मुद्दा शामिल था। इस बारे में विस्तृत चर्चा के बाद आयात की अनुमति दी गयी।

इन वस्तुओं के आयात शुरू होने से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंध कुछ बेहतर होंगे जो पांच अगस्त, 2019 के बाद से निलंबित था। भारत के जम्मू कश्मीर को दिये गये विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने के निर्णय के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार बंद हो गया था।

उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र को भारत को 5 लाख टन सफेद चीनी के आयात की अनुमति दी गयी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने अन्य देशों से चीनी आयात की अनुमति दी थी। हालांकि अन्य देशों में इसके दाम ऊंचे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पड़ोसी देश भारत में चीनी काफी सस्ता है। इसीलिए हमने भारत के साथ चीनी का व्यापार शुरू करने का निर्णय किया।’’

भारत से कपास आयात के बारे में अजहर ने कहा कि इसकी काफी मांग थी क्योंकि पाकिस्तान का कपड़ा निर्यात बढ़ा था लेकिन पिछले साल कपास की फसल अच्छी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत से इस साल जून से कपास का आयात करेगा।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘हमने देश और लोगों के हित में यह निर्णय किया है।’’

भारत दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक है जबकि चीनी के मामले में दूसरा सबसे बड़ा विनिर्माता है।

प्रधानमंत्री के वाणिज्य और निवेश मामलों के सलाहकार दाऊद ने ईसीसी के निर्णय का स्वागत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल