लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने ‘अनैतिक और अश्लील’ कंटेंट पर नियंत्रण के आश्वासन के बाद टिकटॉक से प्रतिबंध हटाया

By भाषा | Updated: November 20, 2021 14:04 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 20 नवंबर चीन के लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग मंच टिकटॉक से ‘‘अनैतिक और अश्लील’’ कंटेंट पर नियंत्रण का आश्वासन मिलने के बाद पाकिस्तान के दूरसंचार नियामक ने चौथी बार इससे प्रतिबंध हटा दिया है।

पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने जुलाई में टिकटॉक के खिलाफ अनैतिक और अश्लील कंटेंट को अपलोड और प्रसारित करने के आरोप मिलने के बाद उस पर प्रतिबंध लगा दिया था।

नियामक ने शुक्रवार को कहा, ‘‘पीटीए ने अनैतिक / अश्लील कंटेंट को नियंत्रित करने के लिए मंच के आश्वासन के बाद टिकटॉक की सेवाओं को बहाल कर दिया है।’’

पीटीए के बयान के अनुसार प्राधिकरण ने अंतिम बार 20 जुलाई को ऐप पर रोक लगाई थी, और तब से वह इस मुद्दे पर टिकटॉक प्रबंधन के साथ बातचीत कर रहा था।

बयान में कहा गया है वीडियो शेयरिंग मंच के वरिष्ठ प्रबंधन ने पीटीए को स्थानीय कानूनों और सामाजिक मानदंडों के अनुसार गैरकानूनी कंटेंट को नियंत्रित करने के लिए जरूरी उपाए करने का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित