लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को गेहूं भेजने पर समझौते के करीब पाकिस्तान, भारत: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:20 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 30 दिसंबर भारत ने पाकिस्तान सरकार को अफगान ठेकेदारों और ट्रक ड्राइवरों की एक सूची प्रदान की है जो मानवीय सहायता के रूप में 50,000 टन गेहूं की भारतीय खेप को अफगानिस्तान तक पहुंचाएंगे। इस संदर्भ में दोनों पड़ोसी देश समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। बृहस्पतिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने कहा कि दोनों देश तौर-तरीकों पर सहमत हो गए हैं और पाकिस्तान द्वारा अफगान ठेकेदारों और ड्राइवरों की सूची को मंजूरी देने के बाद गेहूं की भेजने का काम शुरू हो जाएगा।

भारत ने अक्टूबर में मानवीय सहायता के रूप में अफगानिस्तान के लिए 50,000 टन गेहूं देने की घोषणा की और पाकिस्तान से वाघा सीमा के जरिये खाद्यान्न भेजने का अनुरोध किया।

मौजूदा समय में, पाकिस्तान केवल अफगानिस्तान को भारत को माल निर्यात करने की अनुमति देता है, लेकिन सीमा पार से किसी अन्य दो-तरफा व्यापार की अनुमति नहीं देता है।

हालांकि, इमरान खान सरकार ने पिछले महीने यहां नव स्थापित अफगानिस्तान अंतर-मंत्रालयी समन्वय प्रकोष्ठ की पहली शीर्ष समिति की बैठक के दौरान इस नियम के अपवाद के रूप में यह घोषणा की कि पाकिस्तान, अपने क्षेत्र के रास्ते भारत को युद्धग्रस्त देश, अफगानिस्तान में गेहूं भेजने की अनुमति देगा।

हालांकि, पाकिस्तान ने कहा कि यह निर्णय, अफगानिस्तान में मानवीयता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और इसे भविष्य में ऐसी किसी खेप को भेजने के लिए मिसाल के बतौर नहीं लिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?