लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ व्यापार शुरू होने पर पाकिस्तान को मिल सकती है सस्ती चीनी, जल्दी होगी आपूर्ति

By भाषा | Updated: April 4, 2021 17:03 IST

Open in App

(लक्ष्मी देवी)

नयी दिल्ली, चार अप्रैल चीनी उ्दयोग के एक संगठन ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान यदि भारत के साथ व्यापार शुरू कर दे तो उसे सस्ती चीनी मिल सकती है और आगामी रमजान के महीने से पहले वहां कीमतों पर काबू पाया जा सकता है।

भारत से आयात करने पर पाकिस्तान को जल्दी चीनी मिल सकती है, जो चीनी की भारी कमी से जूझ रहा है।

पाकिस्तान में उत्पादन में कमी के चलते चीनी की खुदरा कीमत 100 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई है। पाकिस्तान आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने सरकार से उपलब्धता बढ़ाने के लिए पांच लाख टन सफेद चीनी के आयात की अनुमति देने की सिफारिश की है।

पिछले हफ्ते, दोनों देशों के बीच व्यापार फिर से खुलने की उम्मीद जगी थी। हालांकि, भारत से चीनी और कपास के आयात की अनुमति देने के पाकिस्तान ईसीसी के फैसले को पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने रोक दिया।

पाकिस्तानी व्यापारियों के अनुसार पड़ोसी देश में 2020-21 के विपणन वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) में 56 लाख टन चीनी उत्पादन की उम्मीद है, जबकि मांग के मुकाबले पांच लाख टन की कमी हो सकती है।

अखिल भारतीय चीनी व्यापारी संघ (एआईएसटीए) के अध्यक्ष प्रफुल्ल विठलानी ने कहा कि भारत, पाकिस्तान की चीनी की कमी को आसानी से पूरा कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि व्यापार फिर से शुरू हुआ तो इसमें दोनों देशों का फायदा है। मैं कहना चाहता हूं कि मानव उपभोग की आवश्यक वस्तुओं को राजनीति से दूर रखना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में पंजाब के रास्ते सड़क मार्ग से सफेद चीनी 398 डॉलर प्रति टर की दर से (भाड़ा सहित) पहुंचाई जा सकती है और यह दर समुद्र मार्ग से दूसरे देशों से आने वाली चीनी के मुकाबले 25 डॉलर प्रति टन सस्ती है.

उन्होंने कहा कि ब्राजील से पाकिस्तान तक चीनी पहुंचाने में 45-60 दिनों का समय लगता है, जबकि भारत से चार दिनों में वहां चीनी पहुंचाई जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?