लाइव न्यूज़ :

पाक ने फर्जी दस्तावेज जमा करने पर चीनी कंपनी को काली सूची में डाला: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 17, 2021 13:42 IST

Open in App

लाहौर, 17 अक्टूबर पाकिस्तान ने एक चीनी कंपनी को सरकारी परियोजना में बोली के दौरान फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में काली सूची में डाल दिया है और उसे एक महीने के लिए किसी भी सरकारी निविदा में भाग लेने से रोक दिया है।

समाचार पत्र ‘डॉन’ ने एक रिपोर्ट में चीनी कंपनी का नाम लिए बिना बताया कि पाकिस्तान की नेशनल ट्रांसमिशन एंड डिस्पैच कंपनी (एनटीडीसी) की एक परियोजना की बोली के दौरान जाली दस्तावेज जमा करने के लिए इस फर्म को काली सूची में डाला गया।

एनटीडीसी महाप्रबंधक कार्यालय से दो दिन पहले जारी एक पत्र के मुताबिक, ‘‘(चीनी फर्म को) काली सूची में डाला गया है और फर्जी दस्तावेज जमा करने के चलते एनटीडीसी की निविदा या बोली प्रक्रिया में भाग लेने से तत्काल प्रभाव से एक महीने के लिए रोक दिया या है।’’

एनटीडीसी ने कहा कि आदेश का प्रभाव मौजूदा अनुबंधों पर नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?