लाइव न्यूज़ :

पेज इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 45 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर परिधान बनाने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शुद्ध लाभ तीस सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 44.76 प्रतिशत बढ़कर 160.48 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बृहस्पतिवार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे 110.86 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की परिचालन आय जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही के दौरान 46.43 प्रतिशत बढ़कर 1,084.01 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 740.30 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 874.54 करोड़ रुपये रहा। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान 598.11 करोड़ रुपये था।

कंपनी के प्रबंध निदेशक सूंदर जीनोमल ने कहा, "जुलाई-सितंबर, 2021 में उच्चतम शुद्ध लाभ दर्ज करने के साथ हम कंपनी की दीर्घकालिक विकास संभावनाओं को पूरा करने के लिए आश्वस्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?