लाइव न्यूज़ :

पगार बुक ने निवेशकों से डेढ करोड़ डालर जुटाये

By भाषा | Updated: December 17, 2020 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर कंपनियों को कर्मचारी प्रबंधन निदान उपलब्ध कराने वाली पगार बुक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सेक्युओइया कैपिटल की अगुवाई में विभिन्न निवेशकों से 1.50 करोड डालर (110 करोड़ रुपये) जुटाये हैं।

कंपनी की ओर से जारी वक्तव्य में यह जानकार दी गई है। इसमें कहा गया है कि ए-दौर की इस श्रृंखला में प्राप्त पूंजी का इस्तेमाल कंपनी उत्पाद के आगे और विकास में किया जायेगा। इसके साथ ही नये ग्राहक बनाने में भी इस पूंजी को इस्तेमाल में लाया जायेगा।

कंपनी का इरादा नये वित्तीय उत्पादों को भी जोड़ने का है। कंपनी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के भुगतान और रिण के लिये भी उत्पाद तैयार करेगी। आने वाले साल में एमएसएमई के कर्मचारियों के लिये भी वित्तीय उत्पाद तैयार किये जायेंगे।

पगार बुक ने इससे पहले मूल पूंजी जुटाने के दौर में इंडिया क्यूटेंट और सेक्युओइया कैपिटल से भी पूंजी जुटाई है।

पगार बुक प्लेटफार्म दिसंबर 2019 में जारी किया गया। इससे छोटे उद्यमियों को काफी मदद मिलती है। इसके जरिये वह कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने, भुगतान चक्र में तेजी लाने, विवादों को कम करने और मानव गलतियो को दूर करने में मदद मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय