धान खरीद अब तक 21 प्रतिशत बढ़कर 375.72 लाख टन पर

By भाषा | Updated: December 14, 2020 23:06 IST2020-12-14T23:06:02+5:302020-12-14T23:06:02+5:30

Paddy procurement so far up 21 percent at 375.72 lakh tonnes | धान खरीद अब तक 21 प्रतिशत बढ़कर 375.72 लाख टन पर

धान खरीद अब तक 21 प्रतिशत बढ़कर 375.72 लाख टन पर

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर चालू खरीफ विपणन सत्र में अभी तक धान खरीद 21 प्रतिशत बढ़कर 375.72 लाख टन हो गई है, जिसका मूल्य 70,937.38 करोड़ रुपये है।

एक सरकारी बयान में शुक्रवार को कहा गया है कि खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2020-21 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीफ 2020-21 फसलों की सरकारी खरीद जारी है।

खरीफ विपणन का मौसम अक्टूबर से शुरू होता है।

खरीफ 2020-21 के लिए धान की खरीद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में सुचारू रूप से जारी है।

भारतीय खाद्य निगम और राज्य सरकार की एजेंसियों ने 13 दिसंबर तक 375.72 लाख टन धान खरीदा है, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह खरीद 310.71 लाख टन की हुई थी।

बयान में कहा गया, ‘‘न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाले खरीद अभियान से अभी तक लगभग 41.04 लाख किसान पहले ही एमएसपी मूल्य 70,937.38 करोड़ रुपये के साथ लाभान्वित हो चुके हैं।’’

इसमें कहा गया है कि 375.72 लाख टन की कुल खरीद में से, पंजाब ने 202.77 लाख टन का योगदान दिया है, जो कुल खरीद का लगभग 54 प्रतिशत है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बीज कपास की खरीद का काम सुचारू रूप से चल रहा है।

बयान में कहा गया है, ‘‘13 दिसंबर तक, 9,931.52 करोड़ रुपये के मूल्य के 48,20,208 कपास गांठ की खरीद हुई है, जिससे 9,31,183 किसान लाभान्वित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Paddy procurement so far up 21 percent at 375.72 lakh tonnes

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे