लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से मरने वाले होटल भागीदारों के परिवारों की मदद के लिए ओयो ने पहल शुरू की

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई हॉस्पिटैलिटी कंपनी ओयो ने कोविड-19 महामारी का शिकार बनने वाले अपने होटल भागीदारों और घर मालिकों के परिवारों को कई कल्याण लाभ प्रदान करने के लिए 'समर्थन बाई ओयो' नाम की एक पहल शुरू की है।

ओयो ने एक बयान में कहा कि इस पहल के तहत भागीदारों के परिवारों की मदद के लिए कई उपाय किए गए हैं। इनमें पांच साल के लिए दो बच्चों तक की शिक्षा का खर्च उठाना, और पति/पत्नी के लिए एवं एक बच्चे के लिए तीन साल तक पांच लाख रुपये तक का चिकित्सा कवरेज शामिल है।

कंपनी टेक-रेट का तीन महीने का कमीशन देने और रिकवरी शुल्क को माफ करने के अलावा, मृतक भागीदार के परिवार के योग्य सदस्यों को मेंटरशिप और इंटर्नशिप के अवसर भी प्रदान करेगी।

ओयो इंडिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के सीईओ रोहित कपूर ने कहा, "हम ओयो के स्वतंत्र, छोटे होटल और घर के मालिकों के योगदान को मान्यता देते हैं। ओयो के सैकड़ों भागीदार देश को क्वारंटीन, सेल्फ-आइसोलेशन और रहन-सहन की जरूरतों से जुड़ी मदद देने के लिए निस्वार्थ भाव से आगे आए। इनमें से कुछ होटल भागीदारों ने समाज और अपने ग्राहकों की सेवा करते हुए अपनी जान भी गंवा दी।"

कपूर ने कहा कि यह ओयो की तरफ से उनके प्रयासों की सराहना करते हुए दिया जाने वाले छोटा सा योगदान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम