लाइव न्यूज़ :

ओए! रिक्शा बैटरी अदला-बदली सुविधा कारोबार में 3,700 करोड़ का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: July 4, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार जुलाई ई-रिक्शा बुकिंग सेवा प्रदान करने वाली कंपनी 'ओए! रिक्शा' देशभर में तिपहिया वाहनों की बैटरी अदला-बदली की बुनियादी सुविधाएं स्थापित करने को लेकर अगले तीन वर्ष में 3,700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी को मैट्रिक्स पार्टनर्स, चिराता वेंचर्स, श्याओमी और उद्योगपति पवन मुंजाल जैसे निवेशकों का समर्थन प्राप्त हैं। वह बैटरी के अदला-बदली कारोबार को स्थापित करने में तेजी लाने के लिए इस वर्ष करीब दो से तीन करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

कंपनी ने इस साल के अंत तक 10,000 लिथियम-आयन बैटरी लगाने का लक्ष्य रखा था। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण यह संभव नहीं हो सका और अब कंपनी 5,000 वाहनों में 6,500 लिथियम-आयन बैटरी लगाने पर विचार कर रही है।

ओए! रिक्शा अपने वितरण व्यवसाय का विस्तार करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसमें महामारी के दौरान कई गुना वृद्धि देखी गई है।

ओए! रिक्शा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक मोहित शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अगले तीन वर्षों में हम 40 से 50 करोड़ डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं। यह एक बड़ी रकम है। ..... इस साल या शायद अगले साल तक हम लगभग दो से तीन करोड़ डॉलर का निवेश करेंगे।’’

कंपनी वर्तमान में अपना ज्यादातर कारोबार दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कुछ हिस्सों में करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा