लाइव न्यूज़ :

ओए! रिक्शा बैटरी अदला-बदली सुविधा कारोबार में 3700 करोड़ का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: July 4, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार जुलाई ई-रिक्शा बुकिंग सेवा प्रदान करने वाली कंपनी 'ओए! रिक्शा' देशभर में तीपहिया वाहनों की बैटरी अदला-बदली की बुनियादी सुविधाएं स्थापित करने को लेकर अगले तीन वर्ष में 3700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी को मैट्रिक्स पार्टनर्स, चिराता वेंचर्स, श्याओमी और उद्योगपति पवन मुंजाल जैसे निवेशकों का समर्थन प्राप्त हैं। वह बैटरी के अदला-बदला कारोबार को स्थापित करने में तेजी लाने के लिए इस वर्ष करीब दो से तीन करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

कंपनी ने इस साल के अंत तक 10,000 लिथियम-आयन बैटरी बनाने का लक्ष्य रखा था। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण यह संभव नहीं हो सका और अब कंपनी 5,000 वाहनों में 6,500 लिथियम-आयन बैटरी बनाने पर विचार कर रही है।

ओए! रिक्शा अपने वितरण व्यवसाय का विस्तार करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। जिसमे महामारी के दौरान कई गुना वृद्धि देखी गई है।

ओए! रिक्शा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष और सह-संस्थापक मोहित शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अगले तीन वर्षों में हम 40 से 50 करोड़ डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं। यह एक बड़ी रकम है। ..... इस साल या शायद अगले साल तक हम लगभग दो से तीन करोड़ डॉलर का निवेश करेंगे।’’

कंपनी वर्तमान में अपना ज्यादातर कारोबार दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कुछ हिस्सों में करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई